उत्तर पश्चिम रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 73वीं बैठक आयोजित

उत्तर पश्चिम रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 73वीं बैठक आयोजित

महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने मूल पत्राचार में हिंदी का प्रयोग बढ़ाने पर दिया जोर

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय जयपुर स्थित ?संकल्प? सभाकक्ष में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 73वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने की। बैठक में जून 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान राजभाषा हिंदी की प्रगति की क्षेत्रीय स्तर पर समीक्षा की गई।

बैठक में राजभाषा नीति के अनुरूप रेलवे के विभिन्न कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने हिंदी के प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक की शुरुआत में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी अतुल सक्सेना ने उत्तर पश्चिम रेलवे में राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रसार की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने तिमाही के दौरान आयोजित प्रमुख गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधान कार्यालय स्तर पर राजभाषा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।

महाप्रबंधक एवं समिति अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे का अधिकांश क्षेत्र राजभाषा नियमों के अंतर्गत ?क? क्षेत्र में आता है। ऐसे में राजभाषा हिंदी में कार्य करना रेलवे का संवैधानिक एवं नैतिक दायित्व है। उन्होंने विशेष रूप से मूल पत्राचार में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने पर जोर दिया।

महाप्रबंधक ने संसदीय समिति से प्राप्त आश्वासनों पर त्वरित एवं सटीक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राजभाषा पखवाड़े के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं और हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन प्रस्तावित है। सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों से अधिक से अधिक कर्मचारियों को इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने कार्यसूची के विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा की और समिति सदस्यों से राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव मांगे। सदस्यों ने हिंदी के प्रयोग को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में अपने विचार साझा किए।

अंत में उप मुख्य राजभाषा अधिकारी ने बैठक में सहभागिता के लिए समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक के माध्यम से उत्तर पश्चिम रेलवे में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्धता को और मजबूत किया गया।