रायबरेली मेरा परिवार, स्वास्थ्य संकट में हर संभव मदद मेरा कर्तव्य—सदर विधायक अदिति सिंह

रायबरेली।मुख्यमंत्री राहत कोष से गंभीर रोगों से पीड़ित जनपद के 27 जरूरतमंद परिवारों को अगस्त माह में बड़ी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।सदर विधायक अदिति सिंह की संस्तुति पर कुल ₹46,56,181 की आर्थिक सहायता मरीजों के उपचार के लिए स्वीकृत की गई।इसको लेकर सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि रायबरेली उनका परिवार है और जिले के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है।ऐसे समय में मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत और संबल है।अदिति सिंह ने कहा, ?रायबरेली मेरा परिवार है।आपके स्वास्थ्य व संकट के समय हर संभव मदद पहुंचाना मेरा मुख्य कर्तव्य है।आप सभी का जीवन सुरक्षित व स्वस्थ रहे,यही मेरा सदैव प्रयास रहेगा।?उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता मिलना प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।सदर विधायक ने कहा कि भविष्य में भी रायबरेली के जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।