यात्रियों को बड़ी राहत: कानपुर-मदुरै और प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़े

प्रयागराज। रेल यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कानपुर सेंट्रल मदुरै कानपुर सेंट्रल तथा प्रयागराज हजरत निजामुद्दीन प्रयागराज विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। इससे यात्रियों को आगामी महीनों में यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकेंगे।

कानपुर सेंट्रल-मदुरै के 13 अतिरिक्त फेरे

गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल मदुरै साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन प्रत्येक बुधवार को 2 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। इस दौरान ट्रेन के 13 फेरे होंगे।

वहीं, गाड़ी संख्या 01926 मदुरै कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 5 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस अवधि में इसके भी 13 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन ट्रेन के 26 फेरे

गाड़ी संख्या 04123 प्रयागराज हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार और रविवार को 2 सितंबर से 29 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। इस अवधि में ट्रेन के 26 फेरे होंगे।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 04124 हजरत निजामुद्दीन प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को 3 सितंबर से 31 नवंबर 2026 तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें भी 26 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

22 डिब्बों की होगी ट्रेन

प्रयागराज?हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें दो एसएलआरडी, नौ स्लीपर, नौ सामान्य श्रेणी, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा एक प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का डिब्बा शामिल होगा।

विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने से यात्रियों को त्योहारों और आगामी यात्रा अवधि में अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन की इस पहल से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीट उपलब्धता में राहत मिलने और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने की उम्मीद है।