गांधी प्रेक्षागृह पीलीभीत में मातृशक्ति को सम्मान कार्यक्रम का किया गया आयोजन, डीएम और मंत्री के द्वारा महिलाओं को दी गई साड़ी और मिठाइयां। रक्षाबंधन पर्व से पहले मुख्यमंत्री का उत्तर प्र

रिपोर्टर: राजेश गुप्ता,
लोकेशन /पीलीभीत
Mo 9719672920

गांधी प्रेक्षागृह पीलीभीत में मातृशक्ति को सम्मान कार्यक्रम का किया गया आयोजन,

डीएम और मंत्री के द्वारा महिलाओं को दी गई साड़ी और मिठाइयां।

रक्षाबंधन पर्व से पहले मुख्यमंत्री का उत्तर प्रदेश की बहनों को उपहार,साड़ी और मिठाई देकर किया गया बहनों का सम्मान।

सभी 60 साल की माताओं एवं बहनों को एक सहयोगी के साथ परिवहन विभाग की रोडवेज गाड़ियों में आने जाने के लिए किराया किया गया फ्री।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस यात्रा का सीएम योगी ने किया शुभारंभ।

पीलीभीत उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर मातृशक्ति को सम्मान देने के लिए गांधी प्रेक्षागृह,पीलीभीत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया है।
रक्षाबंधन का त्योहार पर मातृशक्ति को उपहार के तहत प्रदेश की महिलाओं के लिए 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार,सांसद प्रतिनिधि,जिला पंचायत अध्यक्ष,विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे हैं।


सरकार की इस योजना के तहत रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कोई टिकट नहीं लेना होगा। हेल्पलाइन नंबर 1076 भी जारी किया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और भाजपा सरकार में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।