आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव, कुछ निरस्त और कई के मार्ग बदले

आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव, कुछ निरस्त और कई के मार्ग बदले

तीसरी रेल लाइन निर्माण कार्य के कारण सितंबर-अक्टूबर में यात्रियों को करना होगा बदलाव के साथ सफर

गोरखपुर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी खंड के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण के तहत आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने के साथ कुछ ट्रेनों को पुनर्निर्धारित और नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

दो विशेष ट्रेनें रहेंगी निरस्त

रेलवे के अनुसार, क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू सिटी)-लालकुआं विशेष ट्रेन संख्या 05073 29 सितंबर तथा 6 और 13 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी। इसी तरह लालकुआं-बेंगलूरू सिटी विशेष ट्रेन संख्या 05074 26 सितंबर तथा 3 और 10 अक्टूबर 2026 को नहीं चलेगी।

इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग

बनारस से 2 से 14 अक्टूबर तक चलने वाली 22589 बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाया जाएगा।

20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड-ओहन केबिन-जबलपुर-इटारसी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

01026 बलिया-दादर विशेष ट्रेन 14 अक्टूबर को मानिकपुर-सतना-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।

11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड-ओहन केबिन-जबलपुर-इटारसी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

वहीं 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-ओहन केबिन-हमीरपुर रोड-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।

तीन ट्रेनों के समय में भी बदलाव

22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को छपरा से 120 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी। 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस को 13 अक्टूबर को झांसी मंडल में 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा 12511 गोरखपुर-तिरुवनन्तपुरम उत्तर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को झांसी मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।