अंतिम सोमवार पर कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का सीएफओ ने लिया जायजा

अंतिम सोमवार पर कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का सीएफओ ने लिया जायजा

कांवड़ यात्रा के अंतिम सोमवार को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद, सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने ड्यूटी प्वाइंटों का किया निरीक्षण

मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने कांवड़ मार्ग पर तैनात अग्निशमन कर्मचारियों की ड्यूटी का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीएफओ ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात फायर कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है, ऐसे में प्रत्येक कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूरी गंभीरता और सेवा भावना के साथ निभाए।

सीएफओ डॉ. आर के पाण्डेय ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अग्निशमन वाहन, उपकरण और अन्य संसाधन हर समय पूरी तरह तैयार स्थिति में रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी के प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने मार्ग पर आने वाली संभावित चुनौतियों को लेकर भी कर्मचारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

सीएफओ ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अग्निशमन विभाग उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी सजगता, सेवा भावना और मेहनत से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

अग्निशमन विभाग की इस सक्रियता से कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिली है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अंतिम सोमवार तक लगातार सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटे हुए हैं।