वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऑनलाइन क्विज के विजेता पुरस्कृत

जोधपुर। देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े आयोजनों के क्रम में ?वंदे मातरम्? के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में जोधपुर मंडल की विभिन्न शाखाओं के कुल 108 रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने देश के इतिहास, राष्ट्रीय भावना और वंदे मातरम् से जुड़े विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

मानसिंह और इंद्रजीत सिंह ने हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता में कार्मिक शाखा के मानसिंह और इंद्रजीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मेडिकल शाखा के अनिल कुमार तथा वाणिज्य शाखा के जयकिशन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

मेकेनिकल शाखा के अरुण कुमार और रविकुमार प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहे।

विजेताओं को दी शुभकामनाएं

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन कर्मचारियों में देशभक्ति, जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कर्मचारियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी अमृतलाल मीणा सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के माध्यम से कर्मचारियों में राष्ट्रीय भावना और देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का सकारात्मक संदेश दिया गया।