भिटौरा ब्लॉक प्रमुख और समाजसेवी संतोष तिवारी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

​फतेहपुर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फतेहपुर जिले के हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सात मील स्थित एक लॉज से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी और उनके बड़े भाई समाजसेवी संतोष तिवारी के नेतृत्व में आयोजित की गई।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा नेता संतोष सिंह 'राजू' और बड़कू सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।​यह विशाल यात्रा सात मील से शुरू होकर भिटौरा, लखनऊ बाईपास, बाकरगंज, जिला अस्पताल, पत्थरकटा चौराहा, पटेल नगर चौराहा, वर्मा चौराहा और ज्वालागंज होते हुए श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समाजसेवी संतोष तिवारी ने कहा, "अभी तो यह झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है।" उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में क्षेत्रीय जनता और गणमान्य लोगों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।वहीं, ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने हुसैनगंज से सदर विधानसभा क्षेत्र तक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सदैव जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।​इस दौरान प्रदीप गर्ग, स्वामी शरण पाल, भोला शंकर, आदित्य लोधी, आशीष मिश्रा, रितेश तिवारी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, उमाशंकर, कुंदन मिश्रा, अतुल शुक्ला, धीरू यादव, अजय सिंह और अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।