महामहिम राष्ट्रपति ने रंगकर्मी ओम कटारे को संगीत नाटक अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार से अलंकृत किया

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने प्रसिद्ध रंगकर्मी, निर्देशक ओम कटारे को किया सम्मानित मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) - प्रसिद्ध रंगकर्मी, निर्माता, निर्देशक, लेखक श्री ओम कटारे जी ने अपने यात्री थिएटर के माध्यम से एक सौ से अधिक नाटको का निर्देशन, आठ सौ से अधिक मंचीय प्रस्तुतिया, तथा उनके यात्री थिएटर ने सत्तर से अधिक शहरों में प्रस्तुतिया दे चुकी है! श्री ओम कटारे ने अपने यात्री थिएटर की स्थापना 1979 में की थी! ओम कटारे की " यात्री थिएटर " अभी तक सयुंक्त अरबअमीरात, सिंगापुर, हांगकांग, इंडोनेसिया तथा दस देशो से अधिक अंतरराष्ट्रीय देशो में रंगमंच की प्रस्तुतिया दे चुके है! उन्होंने विदेशो में " भारतीय रंगमंच " की पहचान दिलवाई है! ओम कटारे ने अपने कार्यशालाओ के माध्यम से 2500 से अधिक कलाकारों को प्रशिक्षण दे चुके है! ओम कटारे को महाराष्ट्र सरकार ने हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार के साथ साथ अनेको समाजिक संस्थाओ के द्वारा अलंकृत किया जा चुके है! अभी हाल में राष्ट्रपति भवन के विशाल ऑडिटोरियम में भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है! रंगकर्मी, निर्देशक श्री ओम कटारे जी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बॉलीवुड फ़िल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल तथा उनके शुभचिंतको ने ढेर सारी बधाई प्रदान की है!