पवित्र सावन माह में पीलीभीत पुलिस की सराहनीय बड़ी पहल। पीलीभीत में बॉर्डर पुलिस चौकी शाही पर बनाया गया कांवरियों के स्वागत के लिए भव्य पंडाल। शाही पुलिस चौकी और स्वागत पंडाल को दुल्हन की तर

ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश गुप्ता लोकेशन/पीलीभीत
संपर्क सूत्र 9719672920

पवित्र सावन माह में पीलीभीत पुलिस की सराहनीय बड़ी पहल।

पीलीभीत में बॉर्डर पुलिस चौकी शाही पर बनाया गया कांवरियों के स्वागत के लिए भव्य पंडाल।

शाही पुलिस चौकी और स्वागत पंडाल को दुल्हन की तरह सजाया गया।

श्रावण माह में गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आ रहे कांवरियों के स्वागत सत्कार के लिए पीलीभीत पुलिस ने की है विशेष तैयारी।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव और अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने रात्रि में पुलिस कैम्प किया निरीक्षण।

कांवरियों के स्वागत सत्कार के लिए दुल्हन के तरह सजाए गए पंडाल का निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ सदर नताशा गोयल की जमकर सराहना की।

पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने बताया श्रावण माह में सोमवार को शिव भोले का जल अभिषेक करने को गंगाजल लेकर आए सभी कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत कर पीलीभीत पुलिस विशाल भंडारे का आयोजन कर जलपान करायेगी।

इस दौरान पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल,कोतवाल जहानाबाद जयशंकर सिंह चौकी प्रभारी शाही राकेश गौतम उपस्थित रहे हैं।