नीरज परमार ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

पत्रकार सुमित गर्ग,

खेरागढ़। भाजपा आगरा के जिला कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी नीरज परमार ने खेरागढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नीरज परमार ने ग्राम घंसपुरा में भाजपा बूथ अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की ताई जी, ग्राम सौंन में भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान सिंह की बहन श्रीमती रुचि देवी, ग्राम चीत में भाजपा मंडल मंत्री राजेश सिकरवार के ताऊ ठाकुर ओमप्रकाश तथा ग्राम बुरेहरा में पूर्व प्रधान गोकुल सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वह शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री उदयप्रताप सिंह सिकरवार, डॉ. भोगीराम राजपूत, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री हरेंद्र राजपूत, गोविंद राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।