श्रद्धा के साथ सुरक्षा का संकल्प: सावन के दूसरे सोमवार पर बिजनौर में अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद

श्रद्धा के साथ सुरक्षा का संकल्प: सावन के दूसरे सोमवार पर बिजनौर में अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद

रेलवे स्टेशन से मोटा महादेव तक सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने परखी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

बिजनौर। सावन के दूसरे सोमवार एवं महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जनपद बिजनौर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। डीआईजी मुरादाबाद, एसपी बिजनौर तथा जिलाधिकारी बिजनौर जसजीत कौर के निर्देशों के क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैयारियों को परखा।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने रेलवे स्टेशन तथा प्रसिद्ध मोटा महादेव मंदिर सहित श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात अग्निशमन कर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आग की घटनाओं की रोकथाम और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी कर्मचारियों को पूरी तरह तैयार रहना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी ड्यूटी सतर्कता, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ निभाएं तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं में भी सुरक्षा को लेकर विश्वास का माहौल बना रहा। विभाग द्वारा पावन पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

श्रद्धा के पर्व पर सुरक्षा का मजबूत पहरा?बिजनौर अग्निशमन विभाग श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार।