https://x.com/CMOfficeUP

सावन शिवरात्रि को लेकर अग्निशमन विभाग अ..."> https://x.com/CMOfficeUP

सावन शिवरात्रि को लेकर अग्निशमन विभाग अ..."> https://x.com/CMOfficeUP

सावन शिवरात्रि को लेकर अग्निशमन विभाग अ...">

सावन शिवरात्रि पर सुरक्षित मुरादाबाद की तैयारी, सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने संभाली अग्नि सुरक्षा की कमान

https://x.com/CMOfficeUP

सावन शिवरात्रि को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था की हुई सघन जांच

मुरादाबाद। आगामी सावन शिवरात्रि को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी संभावित अग्निकांड की रोकथाम के लिए मुरादाबाद में अग्निशमन विभाग ने व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडलायुक्त, डीआईजी मुरादाबाद, जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देश पर सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों की आकस्मिक अग्नि सुरक्षा जांच का विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत कांठ रोड, दिल्ली रोड, कटघर, मूंढापांडे, कांठ, बिलारी और ठाकुरद्वारा क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंपों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा उपकरणों, अग्निशमन संसाधनों और आपात स्थिति में बचाव की तैयारियों का जायजा लिया।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने पेट्रोल पंपों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल और सुरक्षित कार्रवाई करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया। उन्हें आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल और आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता बरतने के बारे में जानकारी दी गई।

सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं

अग्निशमन विभाग की टीम ने पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही संभावित अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर स्तर पर सतर्क रहने और सुरक्षा उपकरणों को हमेशा दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।

सावन शिवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए अग्निशमन विभाग की यह पहल सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रशासन की सक्रिय निगरानी और अग्निशमन विभाग की तैयारियों से मुरादाबाद में सावन शिवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।