यात्रियों के लिए राहत: पश्चिम रेलवे ने 7 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच

अहमदाबाद। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने 7 जोड़ी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है, जिससे अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सुविधा होगी।

रेलवे के अनुसार साबरमती?नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर कोच जोड़ा गया है। वहीं अहमदाबाद?कोलकाता, साबरमती?गोरखपुर, साबरमती?सुल्तानपुर, साबरमती?वाराणसी, अहमदाबाद?पटना और अहमदाबाद?प्रयागराज एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या को देखते हुए एसी-2 टियर, एसी-3 टियर और स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच अलग-अलग निर्धारित अवधि के लिए लगाए जाएंगे।

रेलवे का कहना है कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और यात्रा अधिक आरामदायक होगी। यह निर्णय अगस्त माह में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना की जानकारी भारतीय रेल के आधिकारिक पोर्टल से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।