धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ साहित्यकार शिव शरण बंधु जी का जन्मदिवस

फतेहपुर। जिले की अत्यंत सम्मानित, मारूफ और अज़ीम शख्सियत, वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री शिव शरण बंधु का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर साहित्यकारों, कवियों, शिक्षकों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने कहा कि श्री बंधु ने अपने साहित्य, सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों के माध्यम से जिले को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सृजनशील जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह का समापन आपसी सौहार्द, केक काटने एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ।