विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच विश्व बाघ दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के अलग-अलग रेंज में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इसी क्रम में वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार और गोनौली वन क्षेत्र के रेंजर राजकुमार पासवान के नेतृत्व में बाघ दिवस के पूर्व संध्या मंगलवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेड़िहारी और उत्क्रमित विद्यालय गोनौली के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।साथ ही पर्यावरण संरक्षण में बाघ किस प्रकार से सहयोगी है, के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।और वन्य जीव तथा मनुष्य के बीच संघर्ष विराम के बाबत भी बच्चों को जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। बताते चलें,कि विश्व बाघ दिवस हर वर्ष 29 जुलाई को मनाया जाता है।विश्व बाघ दिवस की शुरुआत 29 जुलाई 2010 में हुई थी।रूस के सेन्टपिटर्स वर्ग में बाघ संरक्षण पर पहली बार ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन किया गया था।इस सम्मेलन में भारत,रूस,चीन,नेपाल, भूटान सहित 13 देशों ने भाग लिया था।साथ ही दुनिया से बाघ के बिलुप्ति पर चिंता जाहिर करते हुए बाघ के संरक्षण पर रणनीति तैयार की गई थी।तब से 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर रेंजर सत्यम कुमार और गोनौली रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि विश्व बाघ दिवस के पूर्व संध्या पर विद्यालय के बच्चों के बीच चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।प्रतियोगिता में प्रथम तीन सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु कुमारी वर्ग 10, द्वितीय स्थान मांम्पी कुमारी वर्ग 10 तथा तृतीय स्थान मनोरमा कुमारी वर्ग 10 प्राप्त किया।वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशि कुमारी वर्ग 10,द्वितीय स्थान अप्सा नाज़ वर्ग 10 एवं तृतीय स्थान महिमा यादव वर्ग 9 की छात्रा ने अपना परचम लहराया।इस अवसर पर विधालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार,वनपाल सूरज कुमार सहित अन्य वन्यकर्मी और विधालय के शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।