पीलीभीत में दलित महिला की जमीन पर भूमाफिया शकील उर्फ़ लल्ला का कब्जा। डीएम/ एसपी से की पीड़ित दलित महिला ने शिकायत। जमीन को दबंग भूमाफिया से कब्जा मुक्त कराने की मांग।

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत।
मो 9719672920

पीलीभीत में दलित महिला की जमीन पर भूमाफिया शकील उर्फ़ लल्ला का कब्जा।
डीएम/ एसपी से की पीड़ित दलित महिला ने शिकायत।
जमीन को दबंग भूमाफिया से कब्जा मुक्त कराने की मांग।

पीलीभीत जनपद में एक वाल्मीकि समाज की दलित महिला की जमीन को अन्य समुदाय के एक दबंग युवक के द्वारा कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है पीड़ित महिला ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक को लिखित रूप से शिकायत पत्र देकर दबंग भूमाफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम मुडलिया गौसू की रहने वाली शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय बनवारी लाल ने पीलीभीत जनपद के डीएम और एसपी को शिकायत पत्र देकर मीडिया को जानकारी देकर बताया है मैं अपने पुत्र नरेश और उसकी पत्नी एवं बच्चों के साथ में दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रही हूं तथा मेरे पति और ससुर की मृत्यु हो जाने के बाद गाटा संख्या 41/2 के सहखातेदार नरेश कुमार पुत्र बनवारी,मुरारी लाल पुत्र लोचन,रमेश पुत्र लोचन और शकुंतला देवी पत्नी बनवारी लाल के नाम की जमीन रखवा 0.2 2 30 हेक्टेयर को हमारे ही गांव के भूमाफिया शकील उर्फ लाला पुत्र हबीब उल रहमान ने अवैध रूप से जबरिया कब्जा कर लिया है। जब हम लोग अपनी भूमि पर जाते हैं तो वह अवैध असलाह दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते गंदे गंदे जाति सूचक शब्दों एवं गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देता है। दबंग ने कहा है कि अगर तू दोबारा इस जमीन पर आई तो तुझे वह तेरे बच्चों को जान से मार दूंगा।पीड़िता ने शिकायत पत्र में आगे बताया है कि ज्ञात हुआ है कि उपरोक्त भूमाफिया ने उक्त जमीन का सौदा कई लोगों से किया है,प्रार्थी व उपरोक्त सभी से सह खातेदारों का नाम गाटा संख्या 41/2 बतौर मलिक व काबिज दर्ज है जिसकी छाया प्रति पीड़िता ने अधिकारियों को दिए गए शिकायत पत्र के साथ संग्लन की है।
पीड़ित शकुंतला देवी की माली हालत बेहद खस्ता है और शिकायत पत्र में अधिकारियों से उपरोक्त दबंग शकील उर्फ लल्ला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जमीन को उपरोक्त से कब्जा मुक्त करने की मांग की गई है।