लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में 32 लाख की चोरी जांच में जुटी पुलिस

लहरपुर में 32 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी


लहरपुर।थाना क्षेत्र के हजारीपुरवा मजरा आंबा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर दो सेफ अलमारी से करीब 32 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी उड़ा दी।

पीड़ित रामकिशोर पुत्र बनवारी लाल ने थाना लहरपुर में दी गई तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की रात करीब 12 बजे वह परिवार के साथ घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा और कमरों के ताले तोड़कर चोरी की।

चोर घर में रखी दो लोहे की सेफ अलमारी भी तोड़ ले गए। सुबह जानकारी होने पर घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला।

रामकिशोर के अनुसार चोर पत्नी और बहू के जेवर ले गए। इसमें सोने का हार, झाला, झुमकी, चैन, कंगन, मांग टीका, अंगूठी, पेंडल वाली माला के अलावा चांदी की पायल, बिछिया, सिक्के और तस्तरी शामिल है। इसके साथ ही 2.50 लाख रुपये नकद भी चोरी हो गए। पीड़ित ने कुल नुकसान लगभग 32 लाख रुपये बताया है।

23 जुलाई को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में भदफर चौकी इंचार्ज मलिक राम ने बताया कि* थाना लहरपुर के एसएचओ मौके का निरीक्षण करने गए हैं। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।