लोगों व युवाओं को सरकार से ज़्यादा सरदारों पर भरोसा। सरदार विपिन प्रीत सिंह।  

जैसे जैसे सरकार व प्रशासन की जंतर मंतर पर शांति पूर्वक प्रोटैस्ट कर रहे युवाओं पर ज़्यादती बढ़ती जा रही है वैसे वैसे सभी युवाओं व वहां मौजूद लोगों को सरकार से ज़्यादा सरदारों से उम्मीद होती नज़र आ रही है। यह कहना है ख़ालसा यूथ क्लब के प्रधान सरदार विपिन प्रीत सिंह का। उनका कहना है कि दिल्ली में सभी युवा अपने बेहतर भविष्य के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं तथा मौजूदा सरकार व पुलिस प्रशासन अपनी गलतियां छुपाने के चक्कर में बेक़सूर युवाओं पर लाठियां बरसा रहे हैं जिसकी सरदार विपिन प्रीत सिंह व ख़ालसा यूथ क्लब की पूरी टीम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। जबकि सरकार को जो भी लोग पेपर लीक मामले में दोषी हैं उनपर सख्त कार्यवाही करके युवाओं के भविष्य को सिक्योर बनाना चाहिए । वहीँ दूसरी तरफ सिखों ने वहां मौजूद लोगों व युवाओं के लिए लंगर का प्रबंध किया साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए गुरद्वारा साहिब के दरवाज़े भी खोल दिए। जिसका हशर यह हुआ की वहां तकरीबन सभी लोगों का कहना था की सरकार से अच्छे तो सरदार हैं जिन्होंने हमारी मदद करी। सरदार विपिन प्रीत सिंह का कहना है कि सिख हमेशा से ही इंसानियत के कार्य करते आ रहे हैं तथा जब कभी भी देश या दुनिया में कहीं भी कोई दिक्कत आती है तो सबसे पहले सेवा के लिए आगे आ जाते हैं | विपिन प्रीत सिंह का कहना है कि सरकार के नुमाइंदे ज़ल्द से ज़ल्द पेपर लीक मामले में सख़्त कार्यवाही करें नहीं तो युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए जग़ह जग़ह प्रोटेस्ट होने शुरू हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा की ख़ालसा यूथ क्लब हमेशा से ही युवाओ के बेहतर भविष्य के लिए आवाज़ उठाता आया है और यदि सरकार युवाओं की आवाज़ नहीं सुनेगी तो ट्राईसिटी में भी युवा सड़कों में उतरने को मजबूर हो जाएंगे जिसके लिए सरकार व प्रशासन ख़ुद ज़िम्मेवार होंगे।