पीलीभीत में कूड़ा फेकने गई नाबालिग से गन्ने के खेत में  दुष्कर्म का प्रयास, 2 आरोपियों ने बनाया वीडियो। थाना जहानाबाद में 3 आरोपियों पर BNS की धारा 64(1) और 77 में FIR दर्ज। पुलिस ने आरोपियों को किया गिर

लोकेशन/थाना जहानाबाद.
पीलीभीत
रिपोर्ट/राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत में कूड़ा फेकने गई नाबालिग से गन्ने के खेत में दुष्कर्म का प्रयास,
2 आरोपियों ने बनाया वीडियो।

थाना जहानाबाद में 3 आरोपियों पर BNS की धारा 64(1) और 77 में FIR दर्ज।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।


पीलीभीत जिले के थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर करीब 4 बजे एक शर्मनाक घटना सामने आई है।

पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में शिकायतकर्ता के कथानुसार उनकी नाबालिग बेटी जब कूड़ा डालने जा रही थी,तभी गांव के ही नीरज पुत्र मूलचंद ने जबरन उसे पकड़ लिया तथा आरोपी उसे जबरन पास के गन्ने के खेत में ले गया और उसका मुंह दबाकर गलत काम करने लगा।
इसी दौरान गांव के दो अन्य युवक भगवत सरन उर्फ भूरा पुत्र भीमसेन और सुगंध पुत्र पोषाकी लाल मौके पर पहुंच गए।आरोप है कि दोनों ने पीड़िता और नीरज की वीडियो बनानी शुरू कर दी।

पीड़िता ने किसी तरह शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए और उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया।घर आकर बेटी ने पूरी बात पिता को बताई।

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) - दुष्कर्म और धारा 77 - वॉयूरिज्म/वीडियो बनाना के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के द्वारा इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की जांच उपनिरीक्षक राकेश कुमार गौतम को सौंपी गई है।