गाली गलौज,मारपीट व सोने के चैन छीनने के मामले को लेकर वाल्मीकि नगर थाना में एफआईआर दर्ज।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।थाना क्षेत्र के सेमरीडीह गांव निवासी लक्ष्मी निषाद ने अपने ही गांव के छह लोगों के विरुद्ध मारपीट,गाली गलौज और गले से सोने की चैन छीन लेने के मामले में वाल्मीकि नगर थाना में आवेदन दे कर एफआईआर दर्ज कराई है।आवेदन में लिखा गया है,कि 19 जुलाई को जब वो अपने खेत में पेड़ लगा रही थी तभी जोगी बिन, मतिया देवी,रमाशंकर बिन,विजय बिन,आरती देवी एवं आरती देवी के पति सभी लोग एक राय और एक जुट हो कर हथियार ले कर आए।और हमला बोल दिया।जिसमें मेरा सिर फट गया।मुझे बचाने आए मेरा बेटा संतोष के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया।इस दौरान उन लोगों ने मिल कर मेरे और मेरे बेटे के गले से सोने का चैन जिसका क़ीमत लगभग 53 हजार रुपए है,को छिन लिया गया। इस बाबत वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 112/26 दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।