पीलीभीत में राज्य महिला आयोग की सदस्यगण पुष्पा पाण्डेय एवं सुनीता सैनी के द्वारा जनपद भ्रमण किया गया है। गोमती सभागार,विकास भवन पीलीभीत में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट /राजेश गुप्ता
लोकेशन /पीलीभीत
Mo 9719672920


पीलीभीत में राज्य महिला आयोग की सदस्यगण पुष्पा पाण्डेय एवं सुनीता सैनी के द्वारा जनपद भ्रमण किया गया है।

गोमती सभागार,विकास भवन पीलीभीत में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई के दौरान मारपीट, आपसी विवाद,आवास,घरेलू हिंसा रोड़ इत्यादि से सम्बंधित कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 04 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया एवं 13 शिकायतों हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सभी प्रकरणो की स्थलीय जाँच करेंगे और शिकायतों का निस्तारण करेंगे।

मा0 सदस्यगण द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया।

मा0 सदस्यगण द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु ग्रामीण स्तर पर चैपालों का आयोजन करें।
जनसुनवाई के उपरान्त जिला कारागार के महिला बैरक का निरीक्षण किया,सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गईं।

मा0 सदस्यगण द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।समस्त रोस्टर के अनुसार समस्त स्टॉप उपस्थित मिला एवं सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गईं।