https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अ...">

बारिश के बीच भी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, मुरादाबाद अग्निशमन विभाग रहा पूरी तरह मुस्तैद

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर रविवार को मुरादाबाद अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने टीम के साथ शहर के होटलों का सघन निरीक्षण किया।

बारिश के बावजूद अधिकारियों ने होटल परिसरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। साथ ही होटल कर्मचारियों को किसी भी आगजनी या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराई गई और आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि अग्निशमन विभाग का उद्देश्य केवल निरीक्षण करना ही नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता बढ़ाना और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।

बारिश के बीच भी अग्निशमन विभाग की यह सक्रियता दर्शाती है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग की इस पहल से होटल संचालकों और कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को और मजबूती मिली।