मौसम की चेतावनी के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

कटड़ा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी प्रतिकूल मौसम की चेतावनी को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, यात्रा को पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और यात्रा से संबंधित सभी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।

श्राइन बोर्ड ने विश्वास जताया है कि मौसम सामान्य होते ही श्रद्धालु पुनः पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में दर्शन कर सकेंगे। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग, धैर्य और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

"जय माता दी"श्रद्धालुओं की सुरक्षा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।