दिल्ली कैंट स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन से रेल संचालन प्रभावित, कई ट्रेनों का ठहराव निरस्त, एक ट्रेन का टर्मिनल बदला

जयपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 के मेजर अपग्रेडेशन कार्य के चलते 16 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, जयपुर?दिल्ली कैंट?जयपुर (19701/19702) एक्सप्रेस अब 16 जुलाई से 13 अक्टूबर तक दिल्ली कैंट के बजाय शकूरबस्ती स्टेशन तक संचालित होगी।

इसके अलावा दिल्ली कैंट स्टेशन पर 19 ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया है। इनमें उदयपुर सिटी योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल, जोधपुर गोरखपुर स्पेशल, भगत की कोठी?कामाख्या एक्सप्रेस, अजमेर योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल, उदयपुर सिटी दिल्ली सराय रोहिल्ला, जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला, बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला, जोधपुर दिल्ली, साबरमती दिल्ली, ओखा शकूरबस्ती स्पेशल, जैसलमेर दिल्ली, भावनगर शकूरबस्ती स्पेशल, बांद्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रोहिल्ला, साबरमती हरिद्वार स्पेशल, भुज बरेली, लालगढ़ दिल्ली सराय रोहिल्ला, सीकर दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला सहित अन्य रेल सेवाएं शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का नवीनतम समय, ठहराव और प्रस्थान स्टेशन की जानकारी अवश्य जांचने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।