दिल्ली कैंट स्टेशन पर 90 दिन का ब्लॉक, सात ट्रेनों का ठहराव रहेगा निरस्त

दिल्ली कैंट स्टेशन पर 90 दिन का ब्लॉक, सात ट्रेनों का ठहराव रहेगा निरस्त

अहमदाबाद। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर आधारभूत संरचना के व्यापक उन्नयन कार्य के चलते 16 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक 90 दिनों का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 (लाइन संख्या 3 एवं 4) पर निर्माण कार्य किया जाएगा।

ब्लॉक के कारण अहमदाबाद मंडल से चलने अथवा गुजरने वाली सात ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव निरस्त रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

रेलवे के अनुसार निम्न ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव निर्धारित अवधि तक नहीं होगा?

12915 अहमदाबाद दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस : 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक।

09425 साबरमती हरिद्वार स्पेशल : 21 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक।

14312 भुज बरेली आला हजरत एक्सप्रेस : 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक।

14322 भुज बरेली एक्सप्रेस : 17 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक।

12216 बांद्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीबरथ एक्सप्रेस : 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक।

09523 ओखा शकूरबस्ती स्पेशल : 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक।

09257 भावनगर शकूरबस्ती स्पेशल : 18 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि दिल्ली कैंट स्टेशन पर चल रहे आधारभूत संरचना उन्नयन कार्य के पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और अधिक सुगम रेल संचालन का लाभ मिलेगा।

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य अद्यतन जानकारी राष्ट्रीय रेल पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।