पं. सत्यम पंडा ने खुद को राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखने की बात कही

रायगढ़ पूर्वांचल के ग्राम कुकुर्दा निवासी वैदिक कर्मकांड एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़े पं. सत्यम पंडा ने एक सार्वजनिक वक्तव्य जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि उनका किसी भी राजनीतिक दल, संगठन या राजनीतिक विचारधारा से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनका जीवन धार्मिक सेवा, वैदिक पूजा-अनुष्ठान, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा समाज सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि उनके कार्यों और व्यक्तित्व को केवल एक पंडित एवं धार्मिक सेवक के रूप में देखा जाए तथा उन्हें किसी भी प्रकार की राजनीतिक दृष्टि से न जोड़ा जाए।

पं. सत्यम पंडा ने कहा कि वे बिना किसी राजनीतिक पक्षपात के सभी समाज और सभी वर्गों के लोगों को समान भाव से धार्मिक सेवाएँ प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि उनके नाम, फोटो या वक्तव्यों का उपयोग किसी भी राजनीतिक प्रचार या समर्थन के रूप में न किया जा।