नेपाल के सुस्ता गांव वासियों को नागरिकता मिलने की कवायद हुई शुरू

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।सीमावर्ती देश नेपाल के सुस्ता गांव निवासियों को नागरिकता देने की कवायद शुरू कर दिया गया है।सुस्ता गांव में रहनेवाले निवासियों की वास्तविक अवस्था की जानकारी के लिए विवरण का संकलन किया जा रहा है। सुस्ता बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष आदम ख़ाँ ने बताया कि सुस्ता के निवासियों के द्वारा काठमांडू स्थित माइती घर मंडल में धरना प्रदर्शन किया गया था। तब गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने सुस्ता गांव की टोली के साथ भेट कर उनकी मांगो से संबंधित जानकारी लिया था। तथा सुस्ता में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सुस्ता गांव के निवासी जिन्हें नेपाल की नागरिकता नहीं मिली है। वो लोग सभी प्रक्रिया के पूरा करते है।फिर भी नागरिकता से वंचित है। उन्हें नागरिकता उपलब्ध कराना एवं सुस्ता में रहनेवाले वैसे लोग जो प्रक्रिया पूरा नही करते है।लेकिन वर्षों से सुस्ता में रह रहे है। वैसे सभी लोगों का विवरण लिया जा रहा है।

गृहमंत्रालय के निर्देश के बाद जिला प्रशासन कार्यालय नवलपरासी ने सुस्ता में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा नागरिकता के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है।गृह मंत्रालय के निर्देश पर जिला प्रशासन कार्यालय नवलपरासी ने रविवार से स्थानीय स्तर के कर्मचारी, नेपाल पुलिस तथा सशस्त्र पुलिस बल के संयुक्त टोली तथा सुस्ता बचाओ संघर्ष समिति की टोली के द्वारा संयुक्त रूप से सुस्ता गांवपलिका के वार्ड नंबर पांच सुस्ता के सभी लोगों के घर में जाकर नागरिकता संबंधी विवरण इकट्ठा किया जा रहा है।

टोली के द्वारा सुस्ता के प्रत्येक घर में चाहे वो नागरिक हो या नही हो, लेकिन घर के मालिक का फोटो तथा उनका नाम पता आदि जरूरी विवरण का संकलन किया जा रहा है। साथ ही उन सभी लोगों का विवरण इकट्ठा किया जा रहा है जिनके पास पहले से नेपाल की नागरिकता तो है।लेकिन कौन सा नागरिकता है।सुस्ता बचाओ अभियान समिति के प्रवक्ता रवींद्र जायसवाल ने बताया कि सुस्ता गांवपलिका के वार्ड नंबर पांच सुस्ता में करीब तीन सौ के आसपास घर है।सुस्ता गांवपलिका के वार्ड नंबर पांच के वार्ड अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, वार्ड सदस्य आदम हुसैन,जिला प्रशासन, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस तथा वार्ड समन्वय समिति के सदस्यों की संयुक्त रूप से गठित टोली के द्वारा रविवार को सुस्ता के बड़का टोला में रहनेवाले व्यक्तियों में से 75 व्यक्तियों का विवरण संकलन किया गया। सोमवार को भी बड़का टोला मे बचे व्यक्तियों का विवरण संकलन किया जा रहा है। इसके बाद थारू टोला तथा सैनिक पहाड़ी टोला मे जा कर विवरण संकलन किया जाएगा।