पौधा लगाना प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य : सत्येन्द्र मणि

बैतालपुर, देवरिया।भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश के क्रम में आज देवरिया में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में घर के प्रांगण में पौधारोपण किया। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मण्डल प्रभारी बैतालपुर सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी ने अपने प्रभार क्षेत्र बैतालपुर के ग्राम सभा बटुलही के कंपोजिट विद्यालय बटुलही के प्रांगण में पौधरोपण किया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक गण ने भी प्रांगण में आम, जामुन, नीम, आंवला के पौधा लगाए। पौधा वितरित किया। तथा सभी अध्यापक गण ने पौधों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी ली। इस दौरान मण्डल प्रभारी बैतालपुर सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन, शुद्ध हवा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधा लगाना प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य है। यह न केवल प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम कर हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करता है। पौधों को लगाने का ही नहीं पौधों की संरक्षण के बीच जिम्मेदारी लोगों को उठानी चाहिए। पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण और उसका संरक्षण दोनों आवश्यक है।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र गुप्ता, प्रधानाध्यापक मीरा देवी, अध्यापक गण क्रमशः श्रीमती अभिलाषा मिश्रा, रचना पाण्डेय, सरिता, पुनीता गुप्ता, हरेन्द्र यादव, मृत्युंजय पाण्डेय, कमलेश यादव, योगेन्द्र यादव, अजीत यादव, आदि उपस्थित रहे।