'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ा रोडवेज, सेवा प्रबंधक अनुराग यादव ने किया पौधारोपण

मुरादाबाद। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' महावृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने प्रदेशभर के रोडवेज की वर्कशॉप कार्यालयों एवं डिपो परिसरों में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया।

इसी क्रम में मुरादाबाद सेवा प्रबंधक अनुराग यादव ने भी पौधा लगाकर हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

यूपीएसआरटीसी का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और सतत विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है। यह संदेश देता है कि यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो हरित उत्तर प्रदेश का सपना जल्द ही साकार हो सकता है।