पीलीभीत में यात्री/मालकर अधिकारी वर्डिस चतुर्वेदी के द्वारा सेफ फ्यूचर अभियान चला कर स्कूली वाहनों का किया गया निरीक्षण, अवैध तरीके से चल रही दो ईको गाड़ियों को पकड़ा,डाला जुर्माना।  स्कूल

लोकेशन पीलीभीत
रिपोटर/राजेश गुप्ता
मो 9719672920


पीलीभीत में यात्री/मालकर अधिकारी वर्डिस चतुर्वेदी के द्वारा सेफ फ्यूचर अभियान चला कर स्कूली वाहनों का किया गया निरीक्षण,
अवैध तरीके से चल रही दो ईको गाड़ियों को पकड़ा,डाला जुर्माना।

स्कूल संचालकों में बना भय का माहौल।

पीलीभीत जनपद में यात्री एवं मालकर अधिकारी वर्डिश चतुर्वेदी के द्वारा सेफ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत आज शासन के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान एवं प्राइवेट वाहनों का निरीक्षण किया गया है।निरीक्षण के दौरान यात्री एवं मालकर अधिकारी के द्वारा थाना जहानाबाद क्षेत्र के स्कूलों में अवैध तरीके से चल रही दो ईको गाड़ी को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है।इन प्राइवेट गाड़ियों में मानक पूरे नहीं थे और गाड़ी चालकों के द्वारा मासूम बच्चों को उनकी जान जोखिम में डालकर स्कूल ले जाया जा रहा था। यात्री एवं मालकर अधिकारी वर्डिश चतुर्वेदी के द्वारा दोनों गाड़ियों पर भारी जुर्माना डाला गया है एवं गाड़ियों को थाना जहानाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है।यात्री एवं मालकर अधिकारी के द्वारा मासूम बच्चों को इन प्राइवेट गाड़ियों में स्कूल भेजने वाले परिजनों से अपील की गई है कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय प्राइवेट गाड़ियों का मेंटेनेंस एवं उनका परीक्षण कर अपने बच्चों को भेजें। यात्री एवं मालकर अधिकारी के द्वारा स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान से क्षेत्र भर के स्कूलों के संचालकों में भय का माहौल बना हुआ है