जयपुर में गोकुलपुरा रेलवे फाटक 10 से 17 जुलाई तक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते जयपुर?कनकपुरा रेलखंड के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 229 (गोकुलपुरा फाटक) को 10 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलखंड पर ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण फाटक निर्धारित अवधि के दौरान वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा।

रेलवे ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।