पीलीभीत में वक्तापुर शिवपुरिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत,दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल।

लोकेशन तहसील पुरनपुर पीलीभीत
रिपोटर/राजेश गुप्ता
मो 9719672920


पीलीभीत में वक्तापुर शिवपुरिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत,दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल।

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव वक्तापुर शिवपुरिया में आज बुधवार दोपहर करीब तीन बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाराम (60) पुत्र तोताराम और गयादीन (50) पुत्र नत्थूलाल खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।तेज बारिश शुरू होने पर दोनों बचाव के लिए खेत में लगे पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गए।तभी अचानक पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन तब तक गंगाराम की मौत हो गई।घटना के बाद गांव में शोक और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।