मुंबई मंडल में जलभराव का असर: तीन प्रमुख ट्रेनें गंतव्य से पहले रोकी गईं, यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया निर्णय

मुंबई मंडल में जलभराव का असर: तीन प्रमुख ट्रेनें गंतव्य से पहले रोकी गईं, यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया निर्णय

मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही शॉर्ट-टर्मिनेट कर वापस रवाना करने का निर्णय लिया है।

प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है

22962 अहमदाबाद जंक्शन मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को वापी स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया।

82902 अहमदाबाद जंक्शन मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस को बिलीमोरा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया।

20908 भुज दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सूरत स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया।

रेलवे ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा तथा जलभराव के बीच परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए लिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।