पीलीभीत के भाजपा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पीलीभीत को दी बड़ी सौगात। उत्तराखंड और पीलीभीत के रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत। टनकपुर से पीलीभीत नांदेड़ महाराष्ट्र एक्

लोकेशन पीलीभीत
रिपोर्टर राजेश गुप्ता
मो 9719672920


पीलीभीत के भाजपा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पीलीभीत को दी बड़ी सौगात।

उत्तराखंड और पीलीभीत के रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत।

टनकपुर से पीलीभीत नांदेड़ महाराष्ट्र एक्सप्रेस और शाहजहाँपुर - तक विस्तारित टनकपुर - पीलीभीत रेल सेवा का पीलीभीत भाजपा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वीस,उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,रवनीत सिंह केंद्रीय मंत्री,जितिन प्रसाद केंद्रीय राज्यमंत्री और अजय टम्टा केंद्रीय राज्यमंत्री ने हरि झंडी दिखाकर किया ट्रेनों को रवाना।
महाराष्ट्र में सिख धर्म के प्रमुख तीर्थ हुजूर नांदेड़ साहिब तक ट्रेन का संचालन होने से सिख समुदाय में खुशी देखने को मिली।

क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे सिख समुदाय के लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का जताया आभार एवं किया सम्मानित।

इस दौरान पीलीभीत भाजपा सांसद जितिन प्रसाद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से पीलीभीत से अमृतसर तक ट्रेन चलाने की मांग की है,आशा जताई जा रही है की सांसद की यह मांग जनहित के लिए पूरी होगी।