ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एत्मादपुर तहसील कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता,

आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की तहसील एत्मादपुर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार द्वारा अधिकृत सूची के अनुसार तहसील स्तर पर सक्रिय पत्रकारों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला मंत्री गजेंद्र शर्मा तथा जिला कोषाध्यक्ष शिवम सिकरवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में तहसील एत्मादपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पवन शर्मा को अध्यक्ष, रामकिशोर बघेल, राजेश परमार एवं अनुराग अग्रवाल को उपाध्यक्ष, मुकेश चन्द्र कुशवाह को महामंत्री, शशिकांत गुप्ता को कोषाध्यक्ष, धर्मवीर सिंह चौहान को संगठन मंत्री, राकेश कुमार यादव को प्रचार मंत्री, मोहित सिसोदिया को संप्रेक्षक, अंकित शर्मा विजय सोलंकी और अनीश उपाध्याय को मंत्री नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही कार्यकारिणी में क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को कार्यसमिति सदस्य एवं विभिन्न मंत्री पदों पर शामिल किया गया। ये सभी एत्मादपुर, बरहन और खंदौली क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे।

बैठक के दौरान जुझारू पत्रकार मुलायम सिंह चौहान एवं बंटी यादव को संगठन की प्राथमिक सदस्यता भी प्रदान की गई। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष पवन शर्मा ने जिला कार्यकारिणी का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए अपनी नई टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्य करेगा। नई कार्यकारिणी के गठन से ग्रामीण अंचलों में पत्रकारिता को नई दिशा और जनसमस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में गति मिलने की उम्मीद है।