गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

गोरखपुर। यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने पहले से संचालित 09451/09452 गांधीधाम?भागलपुर?गांधीधाम विशेष ट्रेन के संचालन को 5 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन गांधीधाम से 03 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार तथा भागलपुर से 06 जुलाई से 03 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार 09451 गांधीधाम?भागलपुर स्पेशल 03, 10, 17, 24 और 31 जुलाई को गांधीधाम से रवाना होकर अहमदाबाद, कोटा, मथुरा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर होते हुए भागलपुर पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 09452 भागलपुर?गांधीधाम स्पेशल 06, 13, 20, 27 जुलाई और 03 अगस्त को भागलपुर से चलकर उसी मार्ग से होते हुए गांधीधाम पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने बताया कि लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए द्वारा ब्लॉक लिए जाने के कारण इस ट्रेन का ठहराव लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी और चकिया स्टेशनों पर अस्थायी रूप से नहीं रहेगा। इसके अलावा अयोध्या कैंट और शाहगंज स्टेशन पर भी ठहराव नहीं दिया जाएगा।

इसके स्थान पर यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का ठहराव फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी जंक्शन, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, छपरा और हाजीपुर स्टेशनों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी सुनिश्चित करने की अपील की है।