डॉक्टर्स डे पर जिज्ञासा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

डॉक्टर्स डे पर जिज्ञासा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को जिज्ञासा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भव्य एवं विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देकर उपचार संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की।

शिविर में विभाग प्रमुख वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सी.पी. सिंह सहित अस्पताल के कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। इस मेगा हेल्थ कैंप में मरीजों को विभिन्न बीमारियों से संबंधित पूरी तरह निःशुल्क परामर्श उपलब्ध कराया गया। साथ ही हड्डियों की जांच (बीएमडी), रक्त में शुगर की जांच, फेफड़ों की जांच (पीएफटी) तथा शरीर में फैट की जांच (बीएफए) बिना किसी शुल्क के की गई। इसके अलावा रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांचों पर विशेष छूट भी दी गई, जिससे मरीजों को उन्नत चिकित्सा सेवाएं कम लागत पर मिल सकीं।

शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राहुल कुमार, मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. करिश्मा सिंह, आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. शारिक अरशद, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सना इबाद, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आबिदा, मुख-जबड़ा एवं चेहरा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक्षा द्विवेदी, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. इमरान, फैमिली मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार सिंह तथा डॉ. अमित सक्सेना का विशेष योगदान रहा।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। अस्पताल भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोग आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकें। इस पहल की मरीजों और उनके परिजनों ने सराहना की।