खेत जाने वाले चकमार्ग पर भू माफियों की नजर कब्जा

रायबरेली।प्रशासन के सुस्त रवैया से दबंग किस तरह से मनबढ़ हो गए,इसका जीता जागता उदाहरण शनिवार को डीह थाने में देखने को मिला है।थाना समाधान दिवस में पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि विपक्षी गण खेत जाने वाले चकमार्ग को अवरुद्ध कर रहे है।पीड़िता की शिकायत पर विपक्षी गण आग बबूला हो और मारपीट करने आदि की धमकी देने लगे है।बताते चले कि चकमार्ग के लिए पीड़िता पिछले पांच वर्षों से अधिकारियों की चौखट पर ठोकरें खा रही थी।उपजिलाधिकारी,जिलाधिकारी और शासन को सैकड़ों शिकायती पत्र दिये,तो पीड़िता को इस बार तिलहन की खेती करने का मौका मिला।लेकिन बीच में जैसे ही तिलहन फसल से खेत खाली हुआ वैसे दबंग प्रवृति के लोगों ने चकमार्ग को पुनः अवरुद्ध कर दिया।जिससे पीड़िता को धान की रोपाई के लिए जुताई कराने आदि में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब हो कि थाना डीह क्षेत्रान्तर्गत गोपाल पुर निवासी साधना पुत्री सुदामा ने बताया कि गाटा संख्या 637 स्वयं की भूमि धरी जमीन है।खेत जाने वाला चकमार्ग राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।बावजूद भी रामसुख,परमसुख,शत्रुहन पुत्र गण स्वर्गीय लल्लू खेत जाने वाले चकमार्ग पर बांस बल्ली बांधकर चकमार्ग को अवरुद्ध कर रहे है।जिसकी शिकायत डायल 112 पर,थाना समाधान दिवस में देकर न्याय की मांग की है।