नवाडीह के जंगल में मिली लाश: क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस पहुंची मौके पर 

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। नवाडीह के जंगल के भीतर संदिग्ध अवस्था में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी युवराज तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल में भिजवाया गया है। दुर्गम रास्ते और घने जंगलों के कारण घटना स्थल तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहा।

पुलिस के अनुसार लाश मिलने की सूचना सरपंच पति राय सिंह कंवर द्वारा थाने में दी गई। मौके पर पहुंच मृतका की पहचान सपना धनुवार (20) पिता हरिराम धनुवार के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि कुसमुंडा थाना में मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई गई थी, जिसकी तलाश लगभग 20 दिनों से जारी थीं, मृतका के शव के पास से एक ज़हर की शीशी भी बरामद की गई हैं। बहरहाल जॉच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।