मुरादाबाद परिवहन विभाग की सक्रियता, बिजनौर डिपो का हुआ औचक निरीक्षण

मुरादाबाद परिवहन विभाग की सक्रियता, बिजनौर डिपो का हुआ औचक निरीक्षण

मुरादाबाद। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और परिवहन सेवाओं को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुरादाबाद क्षेत्रीय प्रबंधन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक अंबरीन अख्तर और सेवा प्रबंधक अनुराग यादव ने बिजनौर रोडवेज डिपो का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डिपो परिसर की व्यवस्थाओं, बसों के संचालन, साफ-सफाई, यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को सेवाओं में और अधिक सुधार लाने तथा यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

क्षेत्रीय प्रबंधक अंबरीन अख्तर ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित सफर को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। वहीं सेवा प्रबंधक अनुराग यादव ने कर्मचारियों से जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

रोडवेज प्रशासन की इस सक्रिय कार्यशैली से साफ है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। यह निरीक्षण कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ और इससे सेवा गुणवत्ता में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।