नशामुक्त भारत अभियान के तहत प्रयागराज मंडल में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

नशामुक्त भारत अभियान के तहत प्रयागराज मंडल में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

प्रयागराज। नशामुक्त भारत अभियान-2026 के तहत गुरुवार को प्रयागराज मंडल में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने की, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। देश को नशामुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि हर नागरिक स्वयं नशे से दूर रहे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करे।

शपथ ग्रहण के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं को नशे से दूर रखने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही देश को नशामुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एम.एम. वारिस, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एस.के. सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमित चौधरी, वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधक विक्रम सिंह कोली, सहायक कार्मिक अधिकारी (ट्रैफिक) रवि कुमार मीणा सहित मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रयागराज मंडल द्वारा कहा गया कि नशामुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए जागरूकता, सहभागिता और जनसंकल्प के माध्यम से लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा दी गई।