इंजीनियरिंग कार्य के चलते काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित, कई स्टेशनों पर नहीं रहेगा ठहराव

इंजीनियरिंग कार्य के चलते काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित, कई स्टेशनों पर नहीं रहेगा ठहराव

रेल प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत मण्डावरिया-किशनगढ़ रेलखंड के बीच पुल संख्या 292 पर इंजीनियरिंग कार्य किए जाने के कारण काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर 2026 को काठगोदाम से चलने वाली 15014/25014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फुलेरा-डेगाना-जोधपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ठहराव किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, पाली मारवाड़, लूनी और भगत की कोठी स्टेशनों पर नहीं होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को कुचामन सिटी, डेगाना, मेड़ता रोड और जोधपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

इसी प्रकार 25 अक्टूबर 2026 को जैसलमेर से चलने वाली 15013/25013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस को जोधपुर-डेगाना-फुलेरा मार्ग से संचालित किया जाएगा। इस कारण इस ट्रेन का ठहराव भगत की कोठी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर और किशनगढ़ स्टेशनों पर नहीं रहेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का ठहराव जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना और कुचामन सिटी स्टेशनों पर दिया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग और समय संबंधी जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।