21 जून को जिले में होगी NEET (UG)-2026 परीक्षा, तीन केंद्र बनाए गए

मनेन्द्रगढ़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)-2026 का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) में तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्रों में केन्द्रीय विद्यालय झगराखण्ड, केन्द्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ तथा शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ शामिल हैं। परीक्षा व्यवस्था की निगरानी एवं आवश्यक सहायता के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी (परीक्षा) ने बताया कि परीक्षार्थी एवं अभिभावक परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07771-299057 अथवा मोबाइल नंबर 8319310745 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।