अजमेर-मैसूरू रेल सेवा के ब्यावर स्टेशन समय में बदलाव, यात्रियों के लिए नई समय-सारिणी जारी

अजमेर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अजमेर-मैसूरू-अजमेर द्वि-साप्ताहिक रेल सेवा के ब्यावर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। यह बदलाव आगामी निर्धारित तिथियों से लागू किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 जून 2026 से अजमेर से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। यह ट्रेन ब्यावर स्टेशन पर परिवर्तित समयानुसार सुबह 6:53 बजे पहुंचेगी और 6:55 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 16210, मैसूरू-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 जून 2026 से मैसूरू से चलकर ब्यावर स्टेशन पर दोपहर 12:58 बजे पहुंचेगी और 1:00 बजे रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नई समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।