जनपद पीलीभीत में 50000 के इनामी बदमाश को थाना जहानाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार। एस.टी.एफ.व थाना जहानाबाद पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा शातिर अंतर्जनपदीय 50000 का बांछित इनामी बदमाश को किया गय

लोकेशन पीलीभीत
रिपोर्टर राजेश गुप्ता
मोबाइल नंबर 9719672920

जनपद पीलीभीत में 50000 के इनामी बदमाश को थाना जहानाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एस.टी.एफ.व थाना जहानाबाद पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा शातिर अंतर्जनपदीय 50000 का बांछित इनामी बदमाश को किया गया गिरफ्तार।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जेएमवी तिराह के पास से ₹50000 के वांछित इनामियां बदमाश अतीउल्लाह पुत्र मोबीन निवासी ग्राम अड़ोली थाना कसया जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपित अतीउल्लाह ने थाना जहानाबाद की ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम कनाकोर के रहने वाले रिटायर टीचर श्याम बिहारी लाल के साथ तमंचे की नोक पर झांसे में लेकर ₹20000 रुपया और उसका मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पूर्व में पुलिस के द्वारा लूट का आरोपी धर्मेंद्र,शहादत और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के द्वारा बांछित फरार आरोपी अतिउल्लाह पर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था,जिसको आज थाना जहानाबाद पुलिस और एसटीएफ नोएडा के द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।


इस पूरे मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर के द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई है।