जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों का किया संयुक्त निरीक्षण

मुरादाबाद। जनपद में यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) ने संयुक्त रूप से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन, कटघर रोडवेज बस स्टैंड तथा काशीपुर बस स्टैंड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं, स्वच्छता, पेयजल, प्रतीक्षालय, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने तथा यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए नियमित सफाई और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय क्षेत्रीय प्रबंधक अम्बरीन अख्तर, क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक अनुराग यादव तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजवती भी मौजूद रहीं। उन्होंने रोडवेज परिसरों में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों को दी तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यों पर चर्चा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर सेवाएं प्रशासन की प्राथमिकता हैं। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।