पीलीभीत में हवस के हैवानो के बीच में सुरक्षित नहीं है बेटियां, 2 दिन से हिंदू समुदाय की 9 वर्ष की बच्ची को बंधक बनाकर मुस्लिम समुदाय के 66 वर्ष के अधेड ने किया बलात्कार। हिंदू संगठनों में तन

रिपोटर राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत�
मो 9719672920


पीलीभीत में हवस के हैवानो के बीच में सुरक्षित नहीं है बेटियां,
2 दिन से हिंदू समुदाय की 9 वर्ष की बच्ची को बंधक बनाकर मुस्लिम समुदाय के 66 वर्ष के अधेड ने किया बलात्कार।

हिंदू संगठनों में तनाव और रोष का माहौल।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुस्लिम समुदाय के 66 वर्षीय दुष्कर्मी उमर को किया गिरफ्तार।

हिंदू संगठनों ने की बुलडोजर और एनकाउंटर की मांग।

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता हिंदू समुदाय की 9 वर्षीय बच्ची के बरामद होने के बाद एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने एक 66 वर्ष के अधेड उमर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है और भारी हंगामे के बाद आरोपी उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
परिजनों के अनुसार,रविवार को कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची अपने पिता के साथ भिखारीपुर बाजार गई थी। पिता एक दुकान पर काम कर रहे थे,जबकि बच्ची पास की दुकान पर चप्पल लेने चली गई।आरोप है कि इसी दौरान मुस्लिम समुदाय का एक 66 वर्षीय अधेड उसे अपने साथ ले गया।जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की,लेकिन दो दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे परिजनों को बच्ची के मिलने की सूचना मिली।सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और बच्ची को घर ले आया।
परिजनों का कहना है कि बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे खाने के लिए कुछ दिया था, जिसके बाद वह बेसुध हो गई थी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने परिवार को एक वीडियो दिखाया, जिसमें आरोपी बुजुर्ग बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा था।इस घटना के बाद परिजनों ने सुनगढ़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।बच्ची के बयान, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है।मामले में हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से आरोपी के घर पर तत्काल बुलडोजर की कार्रवाई की मांग करते हुए इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी का एनकाउंटर की मांग की गई है।