*बागेश्वर धाम शिष्य मंडल कोंडागांव जिले के सह प्रभारी लोकेश गायकवाड़ बने

केशकाल । सीता राम मानस संगठन की केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई .जहाँ पर आगामी तुलसी दास जयंती के अवसर पर इस जिले के सभी मानस मंडलियों और मानस के पदाधिकारियों की गरिमा मय उपस्थिति में मनाए जाने.. नईं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण पर चर्चा हुई। गंगा राम सेन विकास खंड फरसगांव अध्यक्ष ने भारतीय पोशाक में लोक संस्कृति पर आधारित वाद्य यंत्रों से सुसज्जित मंडलियों को आमंत्रित कर मानस गान सम्मेलन जिले कोंडागांव के सभी विकास खंड मुख्यालय में आयोजित करने पर सलाह दी, महासचिव सुरेन्द्र जैन ने व्याख्यान,गीत गायन और संचालन का भी प्रशिक्षण आयोजित करने का विचार दिया। चंदन नाईक प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकारणी के विस्तार पर जोर दिया। सीता राम मानस संगठन के प्रदेश सलाहकार योगेश्वर साहू ने वृक्ष।रोपण पर अपनी बात रखी। उल्लेखनीय हो कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ मानस संगठन, मैत्री मानस संघ और तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के बाद निर्मित श्री सीता राम मानस संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंजीयन की प्रारंभिक प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है.यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष लोकेश गायकवाड़ ने दी और कहा कि हम अन्य मानस के संगठन की तरह ही कार्य करे. ऐसा नहीं है ..बल्कि हम कुछ नवाचार करेंगे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी चंदू साईं ने बताया कि आज ही लोकेश गायकवाड़ को बागेश्वर धाम के कोंडागांव जिले प्रभारी ने लोकेश गायकवाड़ प्रदेश अध्यक्ष को कोंडागांव जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया है.. इस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने बधाई दी। इस बैठक में उपरोक्त सभी प्रभारियों के अलावा महा मंत्री जितेंद्र सिंहा भी उपस्थित रहे।