पीलीभीत में 9 वर्षीय बच्ची के साथ 66 वर्ष के अन्य समुदाय के युवक ने किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने दी जानकारी।

रिपोर्टर/राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो.9719672920

पीलीभीत में 9 वर्षीय बच्ची के साथ 66 वर्ष के अन्य समुदाय के युवक ने किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने दी जानकारी।

यूपी के जनपद पीलीभीत से एक शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है जहां थाना सुनगड़ी क्षेत्र के गांव से 9 वर्षीय बच्ची के साथ अन्य समुदाय के 66 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा उसे बहला फुसला कर ले जाया गया तथा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।पीड़ित बच्ची के पिता ने इस मामले में थाना सुनगड़ी पुलिस को लिखित रूप से शिकायत पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र के आधार पर थाना सुनगड़ी पुलिस के द्वारा आरोपित व्यक्ति मोहम्मद उमर पुत्र लतीफ उम्र 66 वर्ष निवासी ग्राम उगनपुर थाना सुनगड़ी जिला पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में थाना पुलिस के द्वारा आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है है।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के द्वारा बताया गया है प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सुनगढ़ी पर मु0अ0सं0 302/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5M/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।इस केस को महत्वपूर्ण मानते हुए जल्द ही चार्जशीट लगाकर इस केस में पैरवी की जाएगी और आरोपित को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जाएगी।